इटावा औरैया, मई 9 -- इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भवानीदास निवासी स्वाति पुत्री कुंदन सिंह शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी नानी शकुंतला देवी पत्नी रविन्द्र सिंह निवासी उदी मोड़ को बाइक पर बैठाकर गांव लौट रही थी। चकरनगर रोड पर नगला भवानीदास के पास सामने से आ रही एक बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चला रही स्वाति और उसकी नानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र में प्रधान डाकघर के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की विष्णुपुरम कॉलोनी अशोक नगर शहरिया निवासी सचिन चौधरी पुत्र राजेश चौधरी घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, महिला घायल हादसे में तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...