श्रावस्ती, जनवरी 28 -- श्रावस्ती, संवाददाता। अलग अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी मोहम्मद रजा (25) पुत्र मुंशरीफ बुधवार को किसी काम से बाइक से जमुनहा आया हुआ था। काम निपटाकर वह वापस घर लौट रहा था। इस दौरान बहराइच-मल्हीपुर मार्ग पर स्थित गन्ना कांटा के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मेहम्मद रजा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। इसी तरह गिलौला क्षेत्र के तिलकपुर निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.