श्रावस्ती, अप्रैल 11 -- श्रावस्ती। दो अलग अलग सड़क हादसों में पांच युवक घायल हो गए। गिलौला क्षेत्र के कटार गांव निवासी ध्रुव प्रसाद (22) शुक्रवार देर शाम को बाइक से बेड़सरी गांव से घर वापस लौट रहा था। जिसके साथ ही गांव के ही बाबूराम (25) व ननके (22) भी बाइक पर सवार थे। कठौतिया गांव के पास पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। जिन्हें लोगों की ओर से जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया। इसी तरह भिनगा क्षेत्र के बंठिहवा निवासी रवि कुमार (18) शनिवार को अपने चाचा मुन्नालाल (25) के साथ बाइक से लक्ष्मनपुर बाजार जा रहा था। चरगहिया मोड़ के पास बाइक अनियंत्रण होकर मवेशी से टकरा गई। हादसे में चाचा भतीजे दोनों घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.