देवघर, मई 14 -- देवघर, प्रतिनिधि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मंगलवार रात से बुधवार शाम तक हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद विभिन्न वार्डों में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। सभी मामलों की जानकारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा थाना को दे दी गई है। नगर के बेला बगान के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। घायलों की पहचान वीरेंद्र कुमार यादव व नंदकिशोर यादव के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- अलग-अलग सड़क हादसों में 7 घायल स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं मोहनपुर थ...