सड़क हादसों में पांच घायल, एक की हालत गंभीर
सुल्तानपुर, जून 24 -- दोस्तपुर। थाना क्षेत्र तथा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार रात से बुधवार तड़के तक हुए अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए। वहीं सोमवार को हुई एक दुर्घटना के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर प्रतापपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी, जिससे मधईपुर निवासी अशोक विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। पीआरवी पुलिस ने उन्हें सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 150 पर खड़े ट्रेलर में पीछे से आ रही ट्रक भिड़ गई, जिसमें चालक मुबारक निवासी हरियाणा को मामूली चोटें आईं। वहीं माइलस्टोन 142 पर झपकी आने से ट्रक चालक कुलदीप सिंह ने सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मार दी, जिससे कार सवार विकास चौहान निवासी आजमगढ़ घायल हो गए और कार क्षतिग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.