सड़क हादसों में नीचे से ऊपर तक हर अधिकारी की तय हो जवाबदेही : मुख्यमंत्री
लखनऊ, मई 20 -- - लखीमपुर खीरी, अमरोहा, आगरा, अलीगढ़ में हुई दुर्घटनाओं पर जताई चिंता - कहा, स्टंटबाज व नशे में वाहन चलाने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई - अवैध वाहन न चलें, सड़क किनारे न खड़े हों वाहन लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सड़क सुरक्षा की बैठक में हादसों पर नियंत्रण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और फील्ड में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बीते दिनों लखीमपुर खीरी, अमरोहा, आगरा, अलीगढ़ व अन्य जिलों में हुए हुई मार्ग दुर्घटनाओं पर चिंता जताई।
सड़क सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि हर व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण है। सड़क दुर्घटनाओं में हो रहीं मौतें देश व राज्य की क्षति है। इन पर नियंत्रण के लिए सभी जिलों में सड़क सुरक्षा का विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.