लखनऊ, अप्रैल 2 -- मोहनलालगंज, संवाददाता। मोहनलालगंज में गुरुवार को ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार मासूम की मौत हो गई। चालक ऑटो समेत फरार हो गया। वहीं, सरोजनीनगर में बुधवार को हुए हादसे में जख्मी व्यक्ति की लोकबंधु अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।मोहनलालगंज कोराना गांव निवासी अमरेश यादव ने बताया कि छोटे भाई रवि कुमार का बेटा पीयूष यादव अभि (सात) पेट दर्द की समस्या पर ताऊ के साथ साइकिल से दवा लेने मोहनलालगंज सीएचसी जा रहा था। रानीखेड़ा गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने साइकिल में जोरदार टक्कर मारी, जिससे पीयूष और ताऊ दूर जा गिरे। जख्मी पीयूष को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। ताऊ घायल हैं। अमौसी हिंदू खेड़ा निवासी मजदूर रामू धीमान (55) बुधवार देर शाम मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहा था। गौरी अमौसी रेलवे स्टेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.