सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल
गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक हादसे में उल्टी दिशा से आए छोटे हाथी ने डिलीवरी बॉय की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसका हाथ टूट गया। वहीं, दूसरे मामले में डासना कट के पास सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डासना निवासी तालिब ने कविनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि वह अपनी बाइक से ऑर्डर देने के लिए आईएमटी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से गलत दिशा में आ रहे छोटे हाथी ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसके हाथ की हड्डी टूट गई और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.