सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बाइक सवार को घसीटते हुए ले गई वैन
एटा, जुलाई 2 -- अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। खेत से लौटते समय बाइक सवार युवक को वैन ने रौंद दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दूर तक वैन बाइक सवार को घसीटते हुए ले गई। बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरी तरफ सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाली नगर के मोहल्ला अवंतीबाईनगर निवासी प्रदीप कुमार (25) पुत्र कप्तान सिंह रिजोर क्षेत्र में खेत में काम कराने गया था। बताया जा रहा है कि बुधवार की देररात बाइक से घर लौट रहे थे रास्ते में वैन ने रौंद दिया। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में वैन भी अनियंत्रित हो गई। बार-बार वैन में लग रहे झटकों के कारण वैन में सवार तीन लोग घायल हो गए। इसमें सुशील, सरोज, सुशीला निवासी घिरोर मैनपुरी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पोस्टमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.