गुड़गांव, मई 15 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। पिछले 48 घंटों के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए तीन भीषण सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में वेंटिलेटर पर अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहा है। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि गुरुवार को वह जमालपुर से अपने घर लौट रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि उनके रिश्तेदार 50 वर्षीय ओमप्रकाश अपनी बाइक पर सवार होकर ख्वासपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राले ने लापरवाही से ओवरटेक करते हुए बाइक को साइड मार दी। टक्कर लगते ही ओमप्रकाश सड़क पर गिर गए और ट्राले का पिछला टायर उनके ऊपर से उतर गया। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। ...