फरीदाबाद, मार्च 2 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक घायल हो गए। पहली घटना गांव मच्छगर में देर रात हुई। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर का अंदाजा न लग पाने के कारण वह उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल को संभाला और सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दूसरी घटना नेशनल हाईवे पर बल्लभगढ़ अनाज मंडी के सामने लोहे के फुटओवर ब्रिज के नीचे हुई। यहां एक गाड़ी चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कार के नीचे फंस गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। गनीमत रही कि बाइक सवार को गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.