पीलीभीत, अगस्त 30 -- पीलीभीत। जिले में तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मामलों में हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही दुर्घटन करने वाले वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी है। निसरा में बाइक सवार दो युवकों को वाहन ने रौंदा, एक की मौत यह भी पढ़ें- Unnao News: हाईवे पर कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, साथी जख्मीपहला हादसा जहानाबाद। कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम हुसैन नगर निवासी 40 वर्षीय पीतम राम पुत्र रामदयाल अपने तहेरे भाई सर्वेश पुत्र टीकाराम के साथ बाइक से निसरा बाजार सब्जी खरीदने गए थे। शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों सब्जी लेकर वापस लौट रहे थे। पीलीभीत-सितारगंज हाई...