कन्नौज, अप्रैल 16 -- कोतवाली क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सडक़ दुर्घटनाओं में बाइक और टेंपो की भिड़ंत में एक महिला तथा बाइक से गिरकर दूसरी महिला घायल हो गई। दोनों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर के मोहल्ला ऊंचा नई बस्ती निवासी शकील शाह की पत्नी आबिदा (35) अपने 11 वर्षीय पुत्र सैफ रजा के साथ ग्राम सरायअगहत रिश्तेदारी में गई थी। वहां से लौटते समय टेंपो में सवार थीं। उसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो सडक़ पर ही पलट गया। हादसे में आबिदा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनका पुत्र सैफ रजा बाल-बाल बच गया। घटना होते ही चालक टेंपो लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुँचे परिजनों ने घायल महिला को तत्काल सौ शैय्या अस्पताल भर्ती कराया। दूसरी घटना में ग्राम जरारा निवासी रामवती...