सड़क हादसों में दो मजदूरों की मौत, चार गंभीर
श्रावस्ती, अप्रैल 7 -- श्रावस्ती, संवाददाता। तीन अलग अलग सड़क हादसों में दो मजदूरों से दम तोड़ दिया। वहीं पिता पुत्र समेत चार लोग गंभीररूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के सेमरहनिया गांव निवासी सुखराम (30) पुत्र बाबादीन गांव के ही मोलहेराम (35) पुत्र राम चन्दर, बाबूपुरवा निवासी बृजेश (25) पुत्र धरखन व बद्रीपुरवा निवासी संजय (25) पुत्र सुरेश सोमवार को भिनगा में मकान के छत की ढलाई करने आए थे। यहां से देर रात चारों एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे। भिनगा बहराइच फोरलेन स्थित भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सिसवा गांव के पास जैसे ही बाइक से मुड़ने लगे। तभी बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके कारण सेमरहनिया गांव निवासी सुखराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.