आरा, मार्च 5 -- आरा। जिले में सड़क हादसों में सेल्स मैनेजर समेत चार लोग जख्मी हो गए। उनमें दो की हालत गंभीर है, जिन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव स्थित फोरलेन की है। मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार प्राइवेट कंपनी के सेल्स मैनेजर को टक्कर मार दी। वह नवादा थाना क्षेत्र के.जी. रोड प्रोफेसर्स कॉलोनी मोहल्ला निवासी उदय प्रताप सिंह के 45 वर्षीय पुत्र उदय आनंद हैं। डायल 112 द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। बाद में उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह बाइक द्वारा अपने घर से कायमनगर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान शोभी डुमरा गांव के समीप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दूसरी घटना नगर थाना क्षेत...