सोनभद्र, जून 8 -- बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपराखाड़ और बचरा मोड़ के पास सोमवार को दो बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के बभनी-छत्तीसगढ़ मार्ग के पिपराखांड में ट्रक और बाइक सवार की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार आसनडीह की तरफ जा रहा था और ट्रक छत्तीसगढ़ से बभनी की तरफ आ रही थी। बाइक सवार 32 वर्षीय युसुफ पुत्र मुस्ताक निवासी बहरदोही, जिला हाथरस, वाड्रनगर में रहकर कपड़े की फेरी का काम करता है। सोमवार को वह बाइक से बभनी में फेरी कर वापस छत्तीसगढ़ की तरफ जा रहा था कि पिपराखांड ब्रेकर के पास सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया। वहीं बचरा मोड़ के पास बाइ...