श्रावस्ती, अप्रैल 14 -- श्रावस्ती, कटरा, संवाददाता। सोमवार देर शाम को हुई तीन अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत दो लोगों की मौत। जबकि दम्पति समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के कल्यानपुर निवासी रफीक (36) पुत्र कुतुब सोमवार देर शाम को बाइक से कटरा से पटना कोठार की ओर जा रहा था। इस दौरान कटरा-वीरपुर मार्ग पर पटना कोठार के पास पहुंचते ही पटना कोठार निवासी आदित्य (8) पुत्र प्रमोद मौर्य अचानक बाइक के सामने आ गया। इससे बालक से टकराते हुए रफीक बाइक समेत गिर गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में दो की मौत, दम्पति समेत चार घायल बालक को पास के ही निजी चिकित्सक के यहां जबकि बाइक सवार रफीक को एम्बुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्...