बहराइच, मार्च 19 -- बहराइच/कैसरगंज। दो विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। कई गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कैसरगंज के बहराइच लखनऊ हाईवे के कोठार गांव के निकट गुरूवार दोपहर में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। जिसके चलते लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी संजय पाठक (45) पुत्र बदलू राम पाठक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथी मिर्जापुर निवासी लक्ष्मण प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। संजय एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर थे। वह श्रावस्ती जनपद मे तैनात थे। कार सवार लखनऊ से बहराइच जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड गयें। थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि रोडवेज बस को कब्जे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.