सड़क हादसों में दो की मौत, आधा दर्जन घायल
रायबरेली, मई 23 -- रायबरेली संवाददाता। अलग-अलग सड़क हादसों में जिला निवासी दो लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों में कोहराम मचा है। पहला हादसा सतांव ब्लॉक के गुरुबख्शगंज थानाक्षेत्र में हुआ, जबकि दूसरा हादसा बाराबंकी के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है। शनिवार दोपहर को सतांव ब्लॉक के गुरुबख्शगंज थानाक्षेत्र की अटौरा बुजुर्ग पुलिस चौकी क्षेत्र के लालगंज-रायबरेली रोड स्थित देदौर दोसड़का के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी l हादसे में युवक बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया l सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.