गाजियाबाद, अगस्त 13 -- योगेन्द्र सागर/गाजियाबाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-नौ पर बुधवार रात से गुरुवार सुबह के बीच हुए दो सड़क हादसों में अलीगढ़ पुलिस के दरोगा और गौतमबुद्धनगर पुलिस के होमगार्ड की मौत हो गई। दोनों हादसों में तीन पुलिसकर्मी समेत पांच लोग घायल भी हुए हैं। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब पांच बजे नगर कोतवाली क्षेत्र में बीकानेर बिल्डिंग के सामने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर स्विफ्ट कार एक टैंकर से टकरा गई। स्विफ्ट में थाना मडराक, अलीगढ़ के उपनिरीक्षक उपेंद्र, हेड कांस्टेबल नरेंद्र और रिक्रूट कांस्टेबल ऋतिक सवार थे। पुलिस टीम दिल्ली में दबिश देने गई थी और वहां से सत्येंद्र और उसके बेटे आशु को गिरफ्तार कर मेरठ की ओर लौट रही थी। हादसे में कार सवार सभी लोग...