सोनभद्र, अप्रैल 26 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर रविवार शाम सड़क हादसे में दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गुरेठ गांव निवासी 40 वर्षीय बबलू पुत्र कुंज बिहारी और विकास विश्वकर्मा 35 वर्ष पुत्र पारस घरेलू सामानों की खरीदारी करने घोरावल मार्केट आए थे। रविवार शाम घर वापस लौटते समय बाईक अनियंत्रित होकर दीवा गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना में मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला के गढ़वा थाना क्षेत्र के देवरा गांव निवासी सोनू 35 वर्ष पुत्र सुक्खू अपनी पत्नी पूजा 32 वर्ष के साथ घोरावल बाजार में शादी का सामान खरीदने के लिए बाइक से आया था। रविवार शाम घर वापस लौटते समय सामने से आ रही दूसरी बा...