सड़क हादसों में तीन लोग हुए घायल
कन्नौज, जून 26 -- छिबरामऊ। दिलू नगला रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में कस्बा सिकंदरपुर निवासी कवि हरगोविंद शाक्य हरि का पुत्र विक्रम सिंह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। उधर, एक अन्य सडक़ हादसे में विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के निदौली गांव निवासी ब्रजेश कुमार और सत्यप्रकाश घायल हो गए। इन दोनों घायलों को भी इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में दो युवकों ने तोड़ा दम, सात गंभीर रूप से घायल यह भी पढ़ें- श्रावस्ती में दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.