मेरठ, मार्च 30 -- दौराला थाना क्षेत्र में हाईवे और लिंक मार्ग पर रविवार देरशाम हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने घायलों को रेफर कर दिया। मुजफ्फरनगर के अलमासपुर निवासी शुभम ठाकुर किसी काम से दौराला आया था। दिल्ली-दून हाईवे पर दौराला सीएचसी के सामने एटा के जलूखेडा निवासी टेंपो चालक संजीव शर्मा ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल शुभम को पुलिस ने दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं समौली अखत्यारपुर मार्ग दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार अखत्यारपुर निवासी पंकज और बंशीपुरा गांव निवासी सुभाष घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने घायलों को दौराला सीएचसी पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.