कन्नौज, मार्च 15 -- गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। रविवार की देर शाम नगर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी राजेश्वरी पत्नी रामदीन, ममता पत्नी सबलू, रमाकांती पत्नी राजेश आलू खोदने का कार्य करके ई रिक्शा से अपने घर वापस आ रही थी। तभी इस्माइलपुर के समीप अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्सा क्षतिग्रस्त हो गया। और ई रिक्शा सवार घायल हो गए। लोगों ने कार को घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिया। और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। एक अन्य दुर्घटना में रामगंज के समीप ग्राम खरौली छिबरामऊ निवासी बाइक सवार अमित कुमार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य क...