सड़क हादसों में तीन घायल, दो जिला अस्पताल रेफर
लखीमपुरखीरी, जून 21 -- क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में नगरा निवासी करन, लोनपुरवा निवासी वीरेंद्र और हरिहरपुर निवासी वर्षीय अर्जुन लाल शामिल हैं। घटना के बाद सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद करन और वीरेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं अर्जुन लाल का उपचार सीएचसी में किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.