भदोही, मार्च 8 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग जगीगंज बाजार तथा रामपुर घाट मार्ग पर शनिवार को हादसों में तीन लोग घायल हो गए। इलाज के लिए सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। भदोही के रजपुरा निवासी 25 वर्षीय अजमत अपने साथी 30 वर्षीय नीरज निवासी खन्नापुरी, सिविल लाइन रोड के साथ बाइक से किसी काम से जंगीगंज की ओर गए थे। वापस आते समय रास्ते में जगीगंज के पास बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से डिवाइडर से टकरा कर दोनों घायल हो गए। इसी तरह रामपुर कायस्थान के पास नीलगाय से बचने के प्रयास में रुपेश कुमार घायल हो गए। कोइरौना निवासी रुपेश शादी में किसी काम से जा रहे थे। युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...