सड़क हादसों में जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण
गोरखपुर, सितम्बर 25 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। सड़क हादसों में जनहानि कम करने और घायलों को तत्काल जीवनरक्षक मदद उपलब्ध कराने के लिए यातायात पुलिस की ओर से शुक्रवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यशाला में सेव लाइफ फाउंडेशन की टीम ने आठ थानों की सीसी टीमों के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया। पुलिस अधीक्षक यातायात और क्षेत्राधिकारी यातायात की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने,जीवनरक्षक उपाय करने और गुड सेमेरिटन की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सीपीआर देने की प्रक्रिया भी समझाई गई और उसका डेमो कराया गया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले कर्मियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यशाला में यातायात निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.