गाज़ियाबाद, मई 25 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए चार सड़क हादसों में सीए और छात्र समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो मामलों में गलत दिशा से आई तेज रफ्तार कार हादसे की वजह बनी। पीड़ित परिजनों ने संबंधित थानों में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर आरोपी चालकों की तलाश शुरू कर दी है। साहिबाबाद निवासी हिमांशु अग्रवाल ने नंदग्राम थाने में शिकायत देकर बताया कि उनके भाई शुद्धांश अग्रवाल सीए हैं। 21 मई की सुबह करीब सवा पांच बजे वह कार से हिंडन एलिवेटेड रोड रोटरी गोल चक्कर के पास जा रहे थे। तभी सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार कार आई और उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुल गए और शुद्धांश के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद आरोपी चालक अपने घायल बच...