सड़क हादसों में छात्रा समेत तीन लोगों की मौत
नोएडा, अगस्त 23 -- नोएडा, संवाददाता। शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक छात्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिजन ने सेक्टर-63, सेक्टर-24 और सेक्टर-39 थाने में मुकदमे दर्ज कराए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिला अलीगढ़ के भूरा की गढ़ी गांव निवासी अनिल कुमार ने सेक्टर-63 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ छिजारसी कॉलोनी में रहते हैं। दो बेटियां पब्लिक स्कूल में पढ़ती हैं। 20 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे पत्नी प्रियंका दोनों बेटियों आठ वर्षीय लक्षिता और पांच वर्षीय अक्षिता को स्कूल से लेकर घर आ रही थीं। वह एमकेएस स्कूल के सामने सड़क किनारे खड़ी थीं। आरोप है कि तभी हरियाणा नंबर के ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बेटी और पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.