सड़क हादसों में छह लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
फतेहपुर, मई 1 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात से शुक्रवार शाम तक अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पहली घटना कानपुर-प्रयागराज हाईवे के भोगलपुर चौराहे के पास हुई, जहां बाइक सवार तीन युवक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में गिरकर घायल हो गए। दूसरी घटना खागा-किशुनपुर मार्ग पर भवानीपुर मोड़ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे करन सिंह को टक्कर मार दी। वहीं विजयीपुर कस्बे और सुजरही चौराहे के पास भी अलग-अलग हादसों में दो अन्य लोग घायल हुए। सभी घायलों को सीएचसी हरदो में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.