सड़क हादसों में चिकित्सकों समेत पांच लोग घायल
जौनपुर, मई 18 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में रविवार की रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में सीएचसी में तैनात दो चिकित्सकों और पूर्व लिपिक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में दो युवकों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सीएचसी शाहगंज में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. हरिओम मौर्य, आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. आरके वर्मा और पूर्व वरिष्ठ लिपिक मो. अब्बास देर रात लखनऊ से कार से शाहगंज लौट रहे थे। आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के खैरूद्दीनपुर बाजार के पास चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूसरी घटना आजमगढ़ जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.