रामपुर, अप्रैल 11 -- सड़क हादसों में चार लोग जख्मी हो गए। गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। नगर के मोहल्ला हकीमान निवासी बाइस वर्षीय अफसर अली की चचेरी बहन की शादी थी। शाहबाद-बिलारी मार्ग पर शादी स्थल से सामान लेने घर जाते वक्त उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। वह जख्मी हो गया। सीएचसी से गंभीर हालत देख उसे रेफर कर दिया गया। वहीं, नवाबपुरा गांव निवासी युवक जख्मी हो गया। संभल के डाक नगला निवासी विमल और अमित भी जख्मी हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...