सड़क हादसों में चार लोग घायल
गाज़ियाबाद, अप्रैल 1 -- गाजियाबाद। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। पहला हादसा 30 मार्च को कविनगर थानाक्षेत्र में नए सर्वोदय अस्पताल के पास सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र के गांव हसनपुर कला निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ खाटू श्याम सालासर राजस्थान से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान एक कैंटर गलत दिशा में तेज रफ्तार से आया और उनके जीजा रिंकू कुमार की कार में टक्कर मार दी। हादसे में उनके जीजा रिंकू कुमार, दीदी मंजू और मां रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।दूसरा मामला थाना नंदग्राम क्षेत्र का है। नंदग्राम थानाक्षेत्र के ब्रिजनगरी निवासी ब्रिज किशोर ने बताया कि वह 30 मार्च की शाम करीब साढ़े छह बजे अपनी कार से हिंडन नदी की ओर से लौट रहे थे। जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.