नोएडा, मार्च 6 -- नोएडा, संवाददाता। शहर में अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। साथ ही, परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस ने बताया कि बिहार के जिला दरभंगा निवासी अशोक कुमार दिल्ली में रहते थे। वह बुधवार दोपहर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से ऑटो में बैठकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। वह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पंचशील अंडरपास के निकट पहुंचे तो अचानक ऑटो पलट गया। हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हो गया और अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार शाम उनकी मौत हो गई।फेज-2 थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुधवार शाम विशेष निर्यात जोन (एनएसईजेड) के पास एक व्यक्ति पैदल जा रहा था, तभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.