सड़क हादसों में चार लोगों की जान गई
गुड़गांव, अगस्त 19 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। बीते 24 घंटों के दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन भीषण सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों के बाद आरोपी चालक अपने वाहन छोड़कर या मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज किया है। सेक्टर-83 स्थित टाउन स्क्वायर बिल्डिंग के सामने एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय स्कूटी सवार युवक बादल निवासी सोनीपत की मौत हो गई। मृतक अपने चचेरे भाई अमित के साथ सेक्टर-83 में चाबी बनाने का काम करता था। मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे बादल स्कूटी से खाना लेने जा रहा था। इसी दौरान वेगा स्कूल की खाली पीली बस के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बस का पहिया बादल के सिर के ऊपर से निकल गया। अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.