देवघर, मार्च 3 -- देवघर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस संबंधित मामलों की जांच में जुट गई है। घटना सारठ थाना क्षेत्र की है। देवघर-सारठ मुख्य पथ पर स्थित पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मधुपुर थाना क्षेत्र के जोगीडीह गांव निवासी अर्जुन रजक एवं अभिषेक रजक घायल हो गए। बताया जाता है कि दोनों किसी परिजन के यहां आए थे और लौटने के दौरान सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। घटना नगर क्षेत्र के बैद्यनाथपुर चौक के पास हुई। यहां एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने बाइक में टक्कर मार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.