आजमगढ़, अप्रैल 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में सोमवार रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोइनाबाद गांव निवासी 54 वर्षीय जानकी देवी अपने पुत्र 30 वर्षीय रामजन्म के साथ सोमवार को पति योगेंद्र से मिलने कृषि भवन सिधारी गई थीं। वहां से दोनों रिश्तेदारी में जाने के लिए निकले थे। जहानागंज थाना क्षेत्र के भुजही मोड़ के पास ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। जानकी देवी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां देर शाम उनकी मौत हो गई, जबकि रामजन्म का इलाज...