आजमगढ़, जून 21 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद के सभी सरकारी चिकित्सालयों एवं 20 निजी अस्पतालों में प्रधानमंत्री राहत योजना लागू कर दी गई है। इसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को सूचीबद्ध चिकित्सालयों में 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती उपचार अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसको ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा यह व्यवस्था लागू की गई है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सूचीबद्ध अस्पतालों में तत्काल भर्ती कर उपचार प्रारभ किया जाएगा। उपचार के लिए मरीज अथवा उसके परिजनों को प्रारंभिक स्तर पर कोई भुगतान नहीं करना होगा। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग एवं प्रमुख जिला मार्गों पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के पीड...