शाहजहांपुर, मार्च 4 -- क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। गांव बरौरा निवासी 42 वर्षीय नरेश 28 फरवरी को पुवायां क्षेत्र के मजीदापुर जा रहे थे। बड़ागांव के पास सड़क किनारे खड़े नरेश को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं गंधरपुर निवासी सुधांशु 21 फरवरी को कोरोंकुइयां के पास सड़क हादसे में घायल हुए थे। उन्हें बरेली रेफर किया गया था। सोमवार को इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...