कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर, संवाददाता। शहर में सड़क हादसों में घायल दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जहां पनकी में बाइक और स्कूटी की भिड़ंत से घायल प्राइवेट कर्मी की मौत हो गई। वहीं रावतपुर में ऑटो की टक्कर से घायल मजदूर की मौत हो गई। पनकी सरायमीता निवासी 37 वर्षीय प्रवीण कुमार प्राइवेट नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी स्रष्टि और बेटी सिद्धि हैं। परिजन ने बताया कि बीती 31 दिसंबर को वह केक लेने गए थे। जहां से लौटते वक्त फर्टिलाइजर फैक्ट्री के पास उनकी स्कूटी में बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। वहीं रावतपुर में सड़क हादसे में घायल 30 वर्षीय मनोज राजपूत की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.