देवरिया, जून 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में घायल दो लोगों की मौत हो गई। बरियारपुर थाना क्षेत्र में दो बाइक की टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि भलुअनी थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन की टक्कर से घायल युवक ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- देवरिया में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत बाइक की टक्कर में किशोर की मौत सदर कोतवाली क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव निवासी तुफैल अंसारी (16) पुत्र आस मोहम्मद अंसारी सोनूघाट चौराहा स्थित मुर्गा की एक दुकान पर काम करता था। वह गुरुवार की शाम बाइक से किसी कार्य से निकला। वह महुआनी-सोनूघाट मार्ग पर बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़री मल्ल चौराहे के पास पहुंचा था, इसी बी...