बरेली, मार्च 31 -- सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत, एक घायल - किला में पोल से टकराकर स्कूटी सवार की मौत, साथी घायल- इज्जतनगर में बाइक से गिरे युवक की डंपर से टकराकर मौतदीप तिवारी30बीएलवाई44-किला में एक्सीडेंट के बाद मौके पर पहुंची पुलिसबरेली, मुख्य संवाददाता। इज्जतनगर और किला थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब दस बजे हुए दो सड़क हादसों में दोपहिया वाहन पर सवार किशोर समेत दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे हैं।किला के मोहल्ला जखीरा निवासी जमीर अहमद का बेटा 16 वर्षीय युनुस अहमद सोमवार रात करीब दस बजे मोहल्ले से ही गुजर रहा था। स्कूटी पर उसके साथ मोहल्ले का ही सलमान भी बैठा था। मगर स्कूटी की रफ्तार तेज होने के कारण वह अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ग...