सड़क हादसों में किशोरी समेत चार घायल
इटावा औरैया, मई 17 -- जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक किशोरी समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया गया। पहला हादसा जोनई चौकी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार धौलपुर खेड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय नीरज पुत्र वेदारी लाल और 45 वर्षीय मुनेश पुत्र बालिस्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव ऊमरी निवासी 25 वर्षीय बॉबी पुत्र अजीत सिंह अपनी 13 वर्षीय भांजी राधा पुत्री कमल सिंह को थाना चौबिया क्षेत्र के गांव संतोषपुरा पुंजा छोड़ने जा रहा था। गांव कुरसेना के पास किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित होकर फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.