बलिया, अगस्त 19 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में मंगलवार को एक कांवरिया की मौत हो गयी। दुर्घटना में बाबा धाम से लौट रहे कार सवार पति-पत्नी, पुत्र समेत चार लोग घायल हो गये। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बैरिया, हिसं के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के हथुईं निवासी 55 वर्षीय छोटेलाल राजभर गांव के दो दर्जन कांवरियों के साथ पिकअप पर सवार होकर झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैजनाथ धाम दर्शन-पूजन करने जा रहे थे। बताया जाता है कि एनएच 31 पर मठ योगेंद्र गिरी गांव के पास पिकअप रुकी तो छोटेलाल पानी का बोतल लेकर शौच करने जाने लगे। यह भी पढ़ें- पेड़ से टकरायी अनियंत्रित कार, पति-पत्नी और पुत्र सहित चार घायल लोगों का कहना है कि सड़क पार करते समय मांझी की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक ने छोटेलाल को जोरदार टक्कर मार...