श्रावस्ती, मार्च 24 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सिरसिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम को दो अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीररूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने पंचनामा कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली भिनगा के भीखपुर तराई निवासी राम शंकर गिरि (28) पुत्र ननकू प्रसाद सिरसिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में अपनी ससुराल में रहता था। सोमवार देर शाम को वह मेडिकल से दवा लेने पैदल ही चैलाही मोड़ जा रहा था। इस दौरान भिनगा-सिरसिया मार्ग पर पंडित ब्रह्मदत्त स्कूल के पास पहुंचते ही भिनगा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने राम शंकर को रौंद दिया। हादसे में राम शंकर गंभीररूप से घायल हो गया। जबकि चालक वाहन लेकर मौके से फरार ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.