शामली, मार्च 5 -- जनपद में अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गयी। जबकि, आठ से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। एक हादसा झिंझाना में चलती बाइक से गिरने पर नकुड़ निवासी महिला की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि महिला को अचानक दौरा पड़ा और वह बाइक से गिर गयी। शामली के शहर के गांव खेड़ीकरमू निवासी हेमंत पुत्र राजेश कुमार बाइक से किसी कार्य से गांव बंतीखेड़ा जा रहा था। गांव के निकट पहुंचने पर सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शहर के मोहल्ला सती मंदिर रोड निवासी अनुज पुत्र शिवकुमार की बाइक फिसलने से वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.