गाज़ियाबाद, अप्रैल 3 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम और कविनगर थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना नंदग्राम थाना क्षेत्र की है। नंगला फिरोज मोहनपुर निवासी राजाराम ने बताया कि 17 फरवरी को वह अपने भाई नितिन कुमार के साथ मेरठ रोड स्थित भट्ठा नंबर-पांच मार्ग से पैदल घर लौट रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे रामनगर बालाजी मंदिर के पास पीछे से आए ट्रैक्टर ने नितिन को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नितिन ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि नंदग्राम थाने में शिकायत द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.