सड़क हादसों में उजड़े परिवारों के बीच पहुंच सासंद ने बंधाया ढांढस
पूर्णिया, जून 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के धमदाहा प्रखंड में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सड़क दुर्घटनाओं में अपनों को खो चुके दो परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा साझा की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने के साथ-साथ आर्थिक सहायता प्रदान कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
सड़क दुर्घटना में मृतक के परिवार से मुलाकात मीरगंज नगर पंचायत के मिरमिलिक मुशहरी वार्ड संख्या-15 निवासी रामदेव ऋषि का बीते दिनों सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। सांसद उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। मृतक की पत्नी को तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद बघवा ग्राम वार्ड संख्या-23 पहुंचे। जहां सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय मिथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.