बलिया, नवम्बर 28 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। जिले में गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह हुए हादसों में ई-रिक्शा चालक और युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हिसं भरौली के अनुसार एनएच 31 पर नरही थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर के पास पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि उसमें सवार दो अन्य लोगों को गंभीर चोट आई। उन्हें सीएचसी नरही भेजा गया। बेटी की विदाई का सामान लदा पिकप भरौली की ओर से बलिया की तरफ जा रहा था। गोविन्दपुर के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से पिकप की टक्कर हो गई। इससे ई-रिक्शा चालक 40 वर्षीय बाबू लाल साहनी (निवासी कृतपुरा राम जियावन गंज, थाना मुफ्फसिल, बक्सर-बिहार) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बक्सर के ही औद्योगिक क्षेत्र थाना के सारिमपुर निवासी 30 वर्षीय सुनील ठाकुर तथा उसी थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी 28 वर्षीय धनजी य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.