गुड़गांव, मार्च 15 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में आठ साल की एक बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। इस सिलसिले में गुरुग्राम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। सेक्टर-चार के सूर्या विहार के सी-35 निवासी अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मोटरसाइिकल से सूर्या विहार जा रहा था। मोटरसाइिकल पर उसकी पत्नी और आठ साल की बेटी लाव्या बैठे थे। बालाजी मेडकिल स्टोर के सामने तेज रफ्तार कार ने उसकी मोटरसाइिकल में टक्कर मार दी। इससे वह व उसकी बेटी नीचे गिर गए। घायलावस्था में लोगों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया। 14 मार्च को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अमित ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।वहीं, गांव जमालपुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि वह बिलासपुर की एक कंपनी म...